डिजिटल गवर्नेस के माध्यम से ग्रामीण महिला कल्याण योजनाओं की प्रभावशीलता का नीतिगत अध्ययन: मध्यप्रदेश के संदर्भ में

  • डॉ. बृजेश खेर शोधार्थी, मध्यप्रदेश सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान, उज्जैन (म.प्र.)

Abstract

सारांश:- वर्तमान में डिजिटल प्रौद्योगिकी ने शासन व्यवस्था और शासकीय योजनाओं के संचालन में आमूल-चूल परिवर्तन किया है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और भुगतान व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, विशेष रूप से महिलाओं तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने में डिजिटल तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। प्रस्तुत शोध में मध्यप्रदेश के संदर्भ में डिजिटल गर्वेनेस के माध्यम से ग्रामीण क्षैत्रों में संचालित होने वाली महिला कल्याण योजनाओं की प्रभावशीलता का नीतिगत अध्ययन किया गया है। अध्ययन में यह समझने का प्रयास किया गया है कि डिजिटल माध्यमों ने महिलाओं की योजनाओं तक पहुँच, सेवा वितरण, पारदर्शिता तथा ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं उनके सर्वांगीण विकास को किस तरह प्रभावित किया है। अध्ययन के लिए प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों प्रकार के तथ्यों का उपयोग किया गया है। अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ कि डिजिटल गवर्नेंस ने योजनाओं के क्रियान्वयन को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया है। लेकिन डिजिटल साक्षरता, तकनीकी संसाधनों की कमी और इंटरनेट संबंधी समस्याएँ अभी भी ग्रामीण महिलाओं के सामने प्रमुख चुनौतियाँ है। अध्ययन के अंत में महिला कल्याण योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने हेतु नीतिगत सुझाव प्रस्तुत किए गए है। कुंजी शब्दः- डिजिटल गवर्नेंस, ग्रामीण महिला, महिला कल्याण योजनाएँ, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, नीतिगत अध्ययन।
How to Cite
डॉ. बृजेश खेर. (1). डिजिटल गवर्नेस के माध्यम से ग्रामीण महिला कल्याण योजनाओं की प्रभावशीलता का नीतिगत अध्ययन: मध्यप्रदेश के संदर्भ में. International Journal Of Innovation In Engineering Research & Management UGC APPROVED NO. 48708, EFI 8.059, WORLD SCINTIFIC IF 6.33, 13(04), 1-6. Retrieved from http://journal.ijierm.co.in/index.php/ijierm/article/view/3656
Section
Articles